I am sure you would have read or heard of Amrita Pritam ji’s revered piece of work - मैं तेनू फ़िर मिलांगी which she had written for Imroz saheb and which is a reminiscence of her emotional anchorage with him while having emotional longing for Sahir saheb.
For reasons beyond control, I have had very distancing views on this piece of work and always thought of it as an extension of taking again for granted. I am sure she regarded Imroz saheb highly but it felt more like an unbalanced intensity of love. So went ahead and wrote a reply to it. Not from Imroz saheb but from me. I hope it is read like that.
But first, let me put her aforementioned piece in Punjabi as well as translated in Hindi for the uninitiated.
Beautiful right, yes it indeed is. So visual and so poignant.
Allow me the liberty to put my reply below to her.
तुम मुझसे फिर मिलोगी?
क्यों?
तुम कहती हो कि
तुम मुझसे फिर मिलोगी।
क्यों?
क्यों उतरोगी मेरे कैनवस पे
फिर से!
एक बार जब उतर चुकी हो
कैनवस से मेरे,
एक कूची की तरह, बिना शिकवे के, अपनी मर्ज़ी से।
क्यों?
क्यों बनकर आओगी सूरज की किरण,
फिर से!
अपने ‘शायद’ की शॉल लपेटे हुए?
हर सच पर ‘शायद’ उढ़ाने के लिए?
छुपाने के लिए, अपनी ही ख़ामियाँ?
क्यों?
क्यों बनोगी मेरे जिस्म पर
लुढ़कने वाली पानी की बूँदें,
फिर से!
जब मेरे प्रेम की जरा सी आँच से ही,
भाप बन के उड़ गई थीं तुम।
मुझे तपता छोड़ के,
उम्र भर के लिए।
हाँ!
हाँ, ये वक़्त जो साथ बीता है,
वो जन्म भर हमारे साथ चलेगा।
सच है।
पर जो धागे तोड़े जाते हैं
जान के, जोर से,
उनमें दोबारा नहीं आ पाती वो ठसक,
और चुभती हैं उनकी गाँठें उम्र भर,
रूह पे , बदन पे।
तुमने ही तो तोड़े थे ना वो धागे,
और फिर जोड़ने की कोशिश तक नहीं की ,
औंस भर नर्मी से।
फिर, क्यों मिलोगी
मुझसे तुम?
~ Manu
—
#IcarusSays
